रुडकी, मई 14 -- रात आए तेज तूफान और आंधी ने लोगों को परेशानी में डाल दिया। तेज हवाओं के कारण कई घरों और पशुशालाओं के ऊपर लगे टीन शेड उड़ गए। रात के समय अचानक मौसम बिगड़ने से लोग सहम गए और तेज आवाजों के बीच पूरी रात दहशत में गुजरी। गुरुवार सुबह जब ग्रामीण घरों से बाहर निकले तो कई जगह टीन शेड टूटे और बिखरे पड़े मिले। कुछ टीन पड़ोसी मकानों की छतों पर जा गिरे तो कुछ खेतों में दूर तक उड़कर पहुंचे। इसके बाद लोग अपने-अपने टीन और सामान की तलाश में जुट गए। ग्रामीण शुभम चौधरी ने बताया कि उनके घर का टीन शेड हवा में उड़कर काफी दूर जा गिरा। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान ने शहर से देहात तक ध्वस्त की बिजली व्यवस्था वहीं आर्यन और रॉबिन के घरों की टीन भी तेज हवाओं में उड़ गई, जिससे परिवारों को नुकसान उठाना पड़ा। ग्रामीण तेजपाल सिंह की पशुशाला की टीन भी तेज आंधी...