छपरा, अप्रैल 30 -- चार की लीड के साथ, पटना को इनपुट मढ़ौरा, एक संवाददाता। मढ़ौरा के गौरा थाना क्षेत्र में बुधवार को देर शाम आई तेज आंधी-तूफान ने एक दर्दनाक हादसे में एक वृद्ध महिला की जान ले ली। यह भी पढ़ें- Bihar Thunderstorm And Rain: बिहार में आंधी-तूफान और बारिश से हाहाकार, 7 लोग मरे; तीन मई तक राहत नहींघटना का विवरण गौरा थाना क्षेत्र के सिसवा गांव में तेज हवा के कारण एक घर का कर्कट (टिन-छप्पर) उड़कर पड़ोसी के दरवाजे पर जा गिरा, जिसकी चपेट में आकर वहां मौजूद 65 वर्षीय सुथरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि सुथरी देवी घर से बाहर निकलकर अपने दरवाजे पर कुछ घरेलू कार्य कर रही थीं। इसी दौरान अचानक तेज आंधी आई और पास के एक घर का कर्कट उड़कर उनके ऊपर गिर पड़ा। हादसा इतना अचानक और भयावह था कि उन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। यह ...