बांदा, अप्रैल 1 -- बांदा। संवाददाता जनपद में तीन दिन बाद फिर से मौसम का मिजाज बिगड़ा और मंगलवार की देर रात तेज आंधी व गरज के साथ करीब 20 मिनट तक बारिश हुई। इससे किसानों की खेत में कटी रखी फसल दूर-दूर तक उड़ गई। बारिश के पानी में भींगने से फसलों की मड़ाई चार से पांच दिन के लिए टल गई। साथ ही अनाज का दाना भी भीगने से काला पड़ने की संभावना है। बुधवार को सुबह किसान खेत पहुंचे और धूप निकलने पर फसलों को उलटना-पलटना शुरू किया। किसानों ने बताया कि हर तीन चार दिन में बारिश होने से फसलों की मड़ाई व कटाई बाधित हो रही है। वह चाहकर भी जल्द से जल्द दाना माड़कर घर नहीं ले जा रहे हैं।परिवार के साथ फसल घर लाने में जुटे किसानबिगड़ते हुए मौसम तथा ओलावृष्टि को लेकर पैलानी तहसील के खप्टिहा कलां कस्बे तथा आसपास के क्षेत्रीय इलाकों पर किसानों के चेहरों पर हवाइया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.