तेज आंधी में उखड़ गए पेड़, सिंगाही में नुकसान ज्यादा
लखीमपुरखीरी, मई 31 -- निघासन। शनिवार दोपहर बाद साढ़े तीन बजे निघासन इलाके में तेज हवा के साथ बारिश हुई। इससे गर्मी से परेशान लोगों ने काफी राहत महसूस की। कस्बे समेत आसपास के गांवों में आंधी और इससे किसी नुकसान की सूचना नहीं है। सिंगाही में आई तेज आंधी और बारिश में सिंगाही से बेलरायां जाने वाली रोड पर एक पेड़ गिर गया। इससे आवागमन काफी देर बाधित रहा। कई दिनों से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को शनिवार दोपहर बाद काफी राहत मिली। अचानक आसमान में काले बादल छा गए। इससे सभी को तेज धूप से निजात मिली। इसके कुछ ही देर बाद तेज हवा के साथ पानी बरसने लगा। आलम यह था कि पानी के साथ आई तेज हवा से खुले में बैठे लोगों को ठंडा महसूस होने लगा। हालांकि करीब आधे घंटे कभी तेज तो कभी फुहार जैसी बारिश ने केवल इंसानों को ही गर्मी से राहत पहुंचाई। इतने कम पानी से फसलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.