तेज आंधी में उखड़े ग्रीन नेट, कई चौराहों पर लटकी बल्लियां
सहारनपुर, मई 30 -- सहारनपुर। शहर में आए तेज आंधी-तूफान और तेज हवाओं का असर नगर निगम द्वारा लगाए गए ग्रीन नेट पर भी देखने को मिला। शहर के विभिन्न चौराहों, बाजारों और व्यस्त मार्गों पर लगाए गए ग्रीन नेट कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गए। कहीं बल्लियां उखड़ गईं तो कहीं ग्रीन नेट फटकर सड़क किनारे लटक गए। नगर निगम की ओर से हाल ही में लोगों को भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत दिलाने के उद्देश्य से प्रमुख चौराहों और बाजारों में ग्रीन नेट लगाए गए थे। लेकिन बुधवार देर रात चली तेज हवाओं के चलते कई स्थानों पर ये नेट टिक नहीं सके। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान का कहर : शहर से गांव तक जनजीवन अस्त-व्यस्त शहर के कई इलाकों में ग्रीन नेट ढीले होकर नीचे लटक गए, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ स्थानों पर नेट सड़क के बीच तक आ गए, जिसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.