लखीमपुरखीरी, मई 29 -- लखीमपुर। रामापुर कस्बे के पास बीती रात तेज आंधी और तूफान के बीच एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। लखीमपुर से कोल्ड ड्रिंक लादकर बहराइच की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार प्रयागपुर से भरी गई कोल्ड ड्रिंक लेकर ट्रक नवाबगंज की तरफ जा रहा था। इसी दौरान रामापुर कस्बे के पास डिवाइडर से थोड़ा आगे सामने से आ रही एक चार पहिया वाहन की तेज हेडलाइट ट्रक चालक की आंखों पर पड़ गई। तेज रोशनी के कारण चालक कुछ क्षण के लिए सड़क का अंदाजा नहीं लगा सका। यह भी पढ़ें- मिनी ट्रक की टक्कर से नरेंद्रनगर में दुकान व घरों के पिलर क्षतिग्रस्त सामने अचानक डिवाइडर दिखाई देने पर चालक ने ट्रक का स्टेयरिंग मोड़ा, जिससे वाह...