तेज आंधी-बारिश से सड़क पर गिरा पीपल का विशाल पेड़, धर्मपुर-ठाड़ीमोड मुख्य मार्ग पर आवागमन ठप
दुमका, जून 22 -- रामगढ़ प्रतिनिधि। रामगढ़: बीते रविवार दोपहर आए तेज आंधी-बारिश के कारण धर्मपुर-ठाड़ीमोड मुख्य मार्ग पर उच्च विद्यालय से कुछ दूरी पर चांदपुर के समीप एक विशाल पीपल का पेड़ सड़क के बीचोबीच गिर गया। पेड़ गिरने से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, तेज हवा और बारिश के दौरान अचानक पेड़ सड़क पर गिर पड़ा। सौभाग्यवश घटना के समय वहां कोई बड़ा वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि सड़क के बीचोंबीच पड़ा पेड़ दुर्घटना को निमंत्रण दे रहा है और रात के समय वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है।ग्रामीणों ने प्रशासन एवं संबंधित विभाग से अविलंब पेड़ को हटाकर मार्ग को सुचारु रूप से चालू कराने की मांग क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.