मुंगेर, मार्च 21 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार की शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी के साथ बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो गया। तेज आंधी के साथ बारिश से आम के फसल को नुकसान पहुंचा वहीं बारिश से कुछ हद तक आम के मंजर को फायदा भी बताया जा रहा है। क्योंकि मौसम में परिवर्तन के कारण मार्च माह में सुबह सुबह कोहरे के कारण मंजर काले पड़ गए थे और इसपर कीड़े का प्रभाव भी अधिक देखा जा रहा था ऐसे में बारिश से कुछ हद तक राहत की उम्मीद है। वहीं दूसरी ओर गेहूं और दलहन, तिलहन की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है।इधर शुक्रवार की शाम आंधी से जगह जगह कई जगह सड़कों पर पेड़ गिरने की सूचना मिल रही है। किसान अभिनारायण यादव, मलखान बिंद, जंतरी यादव, दिवाकर कुमार आदि ने बताया कि गेहूं की फसल लगभग पककर तैयार थी, लेकिन बारिश ने मुश्किल खड़ा कर दिया है।...