तेज आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, पेड़ गिरे
रांची, अप्रैल 30 -- रातू, प्रतिनिधि। रातू तथा आसपास के क्षेत्रों में बुधवार दोपहर आई तेज आंधी और बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। करीब 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के कारण कई पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं। बिजली के तार टूटने से कुछ देर के लिए आपूर्ति बाधित रही, हालांकि विभाग ने जल्द ही व्यवस्था बहाल कर दी। कुछ इलाकों में बिजली गुल रहने से बैंकों का लिंक फेल हो गया और कामकाज प्रभावित हुआ। थाना के गेट पर गिरा पेड़ यह भी पढ़ें- आंधी-पानी ने पहुंचाया आम के फलों को नुकसानपेड़ गिरने की घटनाएँ रातू थाना के पास एक बड़ा पेड़ गिर गया, वहीं थाना परिसर के अंदर भी एक विशाल पेड़ आंधी में धराशायी हो गया। हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर रास्ता साफ कराया। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी से 13...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.