औरैया, मई 30 -- औरैया/रुरुगंज, संवाददाता। रात में आई तेज आंधी और बारिश ने औरैया सहित अछल्दा विद्युत उपकेंद्र से जुड़े रुरुगंज फीडर की बिजली व्यवस्था को पूरी तरह प्रभावित कर दिया। तेज हवाओं और बारिश के चलते 11 केवी लाइन में कई स्थानों पर फाल्ट आने से रुरुगंज फीडर से जुड़े एक दर्जन से अधिक गांवों की विद्युत आपूर्ति अचानक ठप हो गई। रात करीब नौ बजे बिजली गुल होने के बाद शनिवार सुबह तक लोग अंधेरे और परेशानियों से जूझते रहे। बिजली आपूर्ति बाधित होने से रुरुगंज, सराय महाजनन, कुसमरा, रुरुखुर्द, पुरवा पीताराम, कछपुरा, भूठा, कोठी, पण्डपुर समेत आसपास के कई गांवों के हजारों उपभोक्ता प्रभावित हुए। यह भी पढ़ें- आंधी के बाद 16 घंटे बिजली रही गुल पूरी रात बिजली न आने से घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए, जिससे गर्मी और उमस के बीच लोगों को भारी दिक्कतों का...