तेज आंधी-बारिश से किसानों में खुशी
भागलपुर, जून 10 -- सुल्तानगंज, संवाददाता। सुल्तानगंज शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार की शाम करीब चार बजे तेज आंधी के साथ हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। बारिश शुरू होते ही लोगों ने राहत की सांस ली और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। हालांकि तेज आंधी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में कई जगहों पर झोपड़ियां, टिन की छतें और छप्पर उड़ गए। कुछ स्थानों पर पानी की टंकियों को भी नुकसान पहुंचा। वहीं दूसरी ओर बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आयी है। खेतों में नमी बढ़ने से खेती-किसानी के कार्यों में सुविधा होगी और धान सहित अन्य फसलों की तैयारी में मदद मिलेगी। तेज हवा और बारिश के कारण आम की फसल को नुकसान पहुंचा है। बारिश के बाद शहर के कई गली-मोहल्लों और निचले इलाकों में जलजमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.