तेज आंधी-बारिश से कई जगहों पर उखड़े पेड़, बिजली भी रही गुल
नवादा, जून 8 -- प्रखंड के सेखावारा गांव के समीप शनिवार की रात आई तेज आंधी-तूफान और बारिश के कारण वर्षों पुराना विशाल पेड़ सड़क पर गिर गया। जिससे मेसकौर से सेखावारा जाने वाले मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। खासकर चारपहिया वाहनों की आवाजाही ठप पड़ जाने से स्थानीय ग्रामीणों एवं राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात अचानक तेज हवा और बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान सड़क किनारे स्थित पुराना पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर पड़ा। पेड़ के सड़क पर गिरते ही दोनों ओर से आने-जाने वाले वाहनों का आवागमन ठप हो गया। रविवार की सुबह जब लोग अपने दैनिक कार्यों के लिए निकले तो सड़क पर गिरे पेड़ पर नजर पड़ी। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ने वाला संपर्क पथ है। सड़क बंद होने स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.