पाकुड़, मार्च 16 -- प्रखंड क्षेत्र में रविवार की रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। आंधी का सबसे ज्यादा असर बिजली विभाग के बुनियादी ढांचे पर पड़ा है। भारी बारिश और हवा के झोंकों के कारण अमड़ापाड़ा-महेशपुर मुख्य पथ पर स्थित बासमती गांव के संजय शर्मा के आवास के पास एक विशाल आम का पेड़ उखड़कर बिजली के हाईटेंशन तार पर गिर गया। पेड़ गिरने के दबाव से खंभे का जंपर उखड़ गया और तार जमीन के करीब लटक गए, जिससे इस मार्ग पर बड़ा खतरा बना रहा। ​वहीं, दूसरी ओर प्रखंड परिसर में भी एक भारी पेड़ गिरने से दो बिजली के पोल पूरी तरह उखड़ गए हैं। इस प्राकृतिक आपदा के कारण 33 केवी लाइन में बड़ा ब्रेकडाउन हो गया, जिससे पूरे प्रखंड में रात भर बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। उपभोक्ता पूरी रात अंधेरे में रहने को मजबूर रहे। सोमवार सुबह से बिजली...