गया, मई 4 -- गया जी शहर में सोमवार की शाम करीब चार बजे अचानक आई तेज आंधी और बारिश से शहर का जनजीवन प्रभावित प्रभावित हो गया। आंधी इतनी तेज थी कि कई जगहों पर पेड़ उखड़ गए। स्टेशन रोड और बागेश्वरी रोड के डाक स्थान एक बड़ा पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर गया, जिससे रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया। लोगों ने बताया कि तेज हवाओं के साथ बारिश ने कुछ ही मिनटों में हालात बिगाड़ दी और आवागमन प्रभावित हो गया। पेड़ गिरने की वजह से स्टेशन जाने वाला मुख्य रास्ता बंद हो गया जिससे यात्रियों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- तेज आंधी-बारिश में पेड़ गिरा, घंटों ठप रहा आवागमन खासकर स्टेशन की ओर जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ा। सूचना मिलते ही प्रशासन और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और पेड़ हटाने का काम शुरू किया। यह भी प...