बस्ती, मई 26 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। मंगलवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश के दौरान थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में हादसा हो गया। गांव में एक विशाल पीपल का पेड़ कच्चे मकान पर रखे टिनशेड पर गिर पड़ा, जिसके नीचे सो रहा परिवार मलबे में दब गया। हादसे में चार वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। रघुनाथपुर निवासी राजू (35) पुत्र सियाराम अपनी पत्नी सुषमा (34) और चार वर्षीय पुत्र विकास के साथ छप्पर के नीचे सो रहे थे। देर रात तेज हवा और बारिश के बीच अचानक पीपल का बड़ा पेड़ छप्पर पर गिर गया। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान से केला फसल को हुआ भारी नुकसान तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे तीनों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परशुरामपुर ले जाया गया, जहां प्राथमिक ...