तेज आंधी-बारिश में नामकुम में पेड़ गिरा, दो घर ढहे
रांची, जून 11 -- नामकुम, संवाददाता। दोपहर करीब दो बजे आई तेज आंधी और बारिश से प्रखंड के कई गांवों में पेड़ गिरने की घटनाएं हुईं, जिससे लोगों को नुकसान उठाना पड़ा। हहाप पंचायत के हहाप गांव में आंधी और बारिश के दौरान एक पुराना इमली का पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में कई घर आ गए। पेड़ गिरने से निकोलस मुंडा और नैनू मुंडा के घर पूरी तरह ढह गए। निकोलस मुंडा का परिवार टूटे हुए घर के एक कमरे में तिरपाल लगाकर किसी तरह रह रहा है, जबकि नैनू मुंडा का परिवार पड़ोसी के घर में शरण लिए हुए है। पीड़ितों ने बताया कि आंधी-बारिश से घर का सारा सामान भीगकर खराब हो गया या टूट गया, जिससे उन्हें भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।पूर्व मुखिया रमेश मुंडा ने प्रखंड और अंचल प्रशासन से पीड़ित परिवारों को अविलंब मुआवजा देने की मांग की है, ताकि संकट की इस घड़ी में उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.