तेज आंधी-बारिश में दीवार गिरी, राहगीर गंभीर घायल
बरेली, मई 12 -- रिठौरा। मंगलवार को तेज आंधी और बारिश से कस्बे में एक नवनिर्मित मकान की तीसरी मंजिल पर बनी दीवार अचानक गिर गई, जिसकी चपेट में आकर राहगीर घायल हो गया। मोहल्ला नई बस्ती निवासी इतवारी के नवनिर्मित मकान की तीसरी मंजिल पर बनी मोमटी की दीवार मंगलवार को तेज आंधी और बारिश में अचानक गिर गई। हादसे के समय मोहल्ले के ही लालाराम वहां से गुजर रहे थे, जो दीवार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायल लालाराम को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह भी पढ़ें- तेज आंधी-बारिश में दीवार गिरी, राहगीर गंभीर घायल यह भी पढ़ें- निर्माणाधीन पुल से टकराकर गंभीर घायल हुआ युवक, जिंदगी मौत के बीच झूल रहा,
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.