तेज आंधी-बारिश में गिरा पेड़, चपेट में आई शताब्दी बस क्षतिग्रस्त
उरई, सितम्बर 26 -- कोंच/पड़री। कोंच बस स्टैंड से दिल्ली जाने वाली एक स्लीपर शताब्दी बस शुक्रवार देर रात तेज आंधी-बारिश से अचानक गिरे पेड़ की चपेट में आ गई। इससे स्लीपर बस क्षतिग्रस्त हो गई। इसके चलते दो घंटे तक कोंच से उरई जाने वाला मुख्य मार्ग ठप रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद जेसीबी से पेड़ से दबी बस को निकाल रास्ता साफ कराया। कोंच से उरई होकर दिल्ली जाने वाली एक स्लीपर बस शुक्रवार रात जैसे ही ग्राम पड़री के पास पहुंची तभी रास्ते में सड़क किनारे लगा एक पेड़ तेज आंधी-बारिश में गिर गया। पेड़ की चपेट में आई बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। इमरजेंसी खिड़की खोल बस में बैठी सवारियों को बाहर निकाला गया। इस हादसे के बाद मार्ग पर आवागमन दो घंटे तक ठप रहा। कोतवाली पुलिस ने जेसीबी बुलाई। इसके बाद रास्ते को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.