सिद्धार्थ, अप्रैल 6 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। शनिवार रात अचानक मौसम ने करवट बदल ली, जिससे जिला मुख्यालय सहित पूरे जनपद में तेज आंधी और हल्की बारिश ने किसानों को डरा दिया। किसानों को फसल के नुकासन होने की चिंता सताने लगी। हालांकि बारिश तेज न होने से फसलों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव ने जहां लोगों को गर्मी से कुछ राहत दी, वहीं तेज हवा और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित भी किया। गेहूं की फसल में नमी से कटाई पर रोक लग गई। प्रगतिशील किसानों का कहना है कि अब दो दिन बाद ही फसलों की कटाई हो सकेगी।तेज आंधी के कारण कई स्थानों पर बिजली के खंभे गिर गए, जिससे रातभर और रविवार सुबह तक कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली गुल होने से लोगों को अंधेरे और उमस का सामना करना पड़ा। बिजली विभाग की टीमें क्षतिग्रस्त लाइनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.