औरैया, जून 1 -- अछल्दा, संवाददाता। तेज आंधी और बारिश ने क्षेत्र में जमकर कहर बरपाया। अछल्दा थाना क्षेत्र के छछुंद गांव में तेज हवाओं के चलते एक झोपड़ी अचानक भरभराकर गिर गई, जिसके नीचे बंधे पांच मवेशी दब गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार गांव निवासी रेशमा बानो पत्नी मोहम्मद सलीम के घर के पास मवेशियों के लिए झोपड़ी बनाई गई थी। रविवार शाम अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं का दबाव झोपड़ी नहीं झेल सकी और कुछ ही देर में वह भरभराकर ढह गई। उस समय झोपड़ी के नीचे दो भैंस, दो बकरियां और एक पड़िया बंधी हुई थीं, जो मलबे में दब गईं। मवेशियों के दबने की आवाज सुनकर परिवार के लोग और आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए राहत कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्...