जहानाबाद, मार्च 28 -- करपी, निज संवाददाता। शुक्रवार की रात आई तेज आंधी और बारिश से करपी प्रखंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। अचानक मौसम बिगड़ने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं बारिश के कारण किसानों की रबी फसल को भी नुकसान पहुंचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। आंधी इतनी तेज थी कि कई जगह पेड़ों की टहनियां बिजली के तारों से सट गईं, जिसके कारण करीब आधे घंटे बाद विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। पूरी रात क्षेत्र के अधिकांश गांव अंधेरे में डूबे रहे।बिजली बाधित होने की सूचना मिलने के बाद विद्युत विभाग के कर्मियों द्वारा लाइन की मरम्मत का कार्य शुरू किया गया। काफी प्रयास के बाद शनिवार की सुबह लगभग 9 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल की जा सकी, जिसके बाद लोगों ने राहत की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.