तेज आंधी-पानी से रेलवे ट्रैक पर गिरा पेड़, ट्रेनों का आवागमन हुआ प्रभावित
देवरिया, मई 29 -- गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। तेज आंधी-पानी की वजह से गौरीबाजार-चौरीचौरा के बीच रेलवे ट्रैक पर पेड़ व बिजली का तार गिर गया जिससे ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैक से गिरे वृक्षों की टहनियों व तारों को हटाने के बाद ट्रेनों का आवागमन शुरु हो सका। शुक्रवार सुबह तेज आंधी पानी की वजह से गौरीबाजार के पूर्वी रेलवे ढाले के समीप ट्रैक पर पेड़ की डाल गिर गई। मिली जानकारी के मुताबिक़ इसके चलते दादर, कृषक एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। करीब तीन घंटे तक की मशक्कत के बाद ट्रैक पर गिरे पेड़ व बिजली के तारों को हटाया जा सका तब जाकर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो सका। यह भी पढ़ें- बिहार में तेज बारिश के कारण ट्रैक पर अटकी दुरंतो एक्सप्रेस, जनशताब्दी और वंदे भारत भी पीछे खड़ी
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.