गिरडीह, मई 17 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शुक्रवार शाम में आयी आंधी व पानी के दौरान बरवाडीह गांव में अवस्थित राजीव रंजन का मुर्गी शेड उखड़कर पूरी तरह ध्वस्त हो गया। मुर्गी शेड ध्वस्त हो जाने से शेड के मलबे में दबकर सैकड़ो मुर्गियों की मौत हो गयी। वहीं घटना में मुर्गी शेड के संचालक राजीव रंजन मामूली रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद मुर्गी व्यवसाई के परिवार में मातम पसर गया। इस संबंध में मुर्गी व्यवसायी राजीव रंजन ने शनिवार को बताया कि साल 2025 से बरवाडीह गांव में शेड बनाकर मुर्गी पालन का व्यव्साय कर रहे थे। फिलहाल इस फार्म में लगभग साढ़े चार हजार की संख्या में चूजा पल रहा था। शुक्रवार शाम में अचानक आंधी व बारिश में मुर्गी शेड पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। जिससे यहां पल रहे अधिकांश चूजे की मौत हो गयी। बताया कि घ...