कोडरमा, जून 22 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। रविवार की रात तेज आंधी-पानी से झुमरी तिलैया शहर समेत कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ है। इससे बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। सोमवार को झुमरी तिलैया शहर के आधे हिस्से में करीब छह घंटे बिजली गुल रही। आंधी-पानी में तिलैयाबस्ती में बिजली पोल सड़क पर गिर जाने के कारण रातभर बिजली व्यवस्था प्रभावित रही। वहीं गौशाला पावर सब स्टेशन में केटीपीएस से आने वाली 33 हजार वोल्ट के विद्युत तार का जंपर कट जाने के कारणी के करीब पूरे शहर में करीब तीन घंटे लाईट बाधित रही। बिजली कड़कने से साई पावर सब स्टेशन में पावर ट्रांसफार्मर का वुश जल गया। रात में वैकल्पिक रूप में किसी तरह बिजली बहाल किया गया। मगर सोमवार को रेपियरिंग को लेकर सुबह करीब 6 बजे से दोपहर करीब 11 बजे तक(पांच घंटा) बिजली गुल रही। इसके कारण झुमरी तिलैय...