चंदौली, मार्च 21 -- पीडीडीयू नगर, हिटी। जिले में बीते शुक्रवार की रात आई तेज आंधी और पानी से कई इलाकों की आूपर्ति ठप हो गई। तकनीकी फाल्ट के चलते 100 से अधिक गांव अंधेरे में डूब गए। जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। शनिवार को बिजली विभाग ने गड़बड़ी को ठीक कर आपूर्ति शुरू कराई तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। पीडीडीयू नगर में भी बीती रात इस दौरान कटौती होती रही। यही हाल चहनियां, इलिया, धानापुर, चकिया, शहाबगंज इलाके की रही।इलिया प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में शुक्रवार देर रात आई तेज आंधी और बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया। रात करीब एक बजे के बाद इलिया थाना क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। जिससे जंगलपुर स्थित उपकेंद्र से जुड़े करीब चार दर्जन गांव अंधेरे में डूब गए।अवर अभियंता विनोद कुमार ने बताया कि चकिया सब डिवीजन से मगरौ...