जहानाबाद, मार्च 28 -- अरवल, निज संवाददाता। जिले में अचानक मौसम बदलने और शुक्रवार की रात में तेज आंधी एवं बारिश होने से किसानों को काफी नुकसान हुआ है। सबसे अधिक क्षति रबी फसलों को हुई है। खेतों में पककर तैयार मसूर की फसल बर्बाद हो गए हैं। किसानों का कहना है कि हल्की धूप निकलने पर पौधे से मसूर के दाने फटकर जमीन पर गिर जाएंगे। वहीं चना की फसल को भी नुकसान हुआ है। गेहूं के पौधे भी जमीन पर गिर जाने से उपज प्रभावित होने की आशंका है। 20 प्रतिशत से अधिक गेहूं की उपज प्रभावित होने की आशंका है। तेज आंधी तूफान एवं बारिश ने किसान को रुला दिया है। किसान रबी फसल की क्षति से पूरी तरह से चिंतित हैं। इस बार किसानों को उम्मीद थी कि रबी फसल अच्छी होगी तो परिवार के लिए खाने-पीने में कभी दिक्कत नहीं होगी। लेकिन प्राकृतिक के दोहरी मार से किसानों का सपना पूरी त...