हाजीपुर, अप्रैल 30 -- हाजीपुर । नगर संवाददाता वैशाली जिले के सदर थाना क्षेत्र के बिशनपुर बसंत स्थित सुभई दक्षिण टोला में बुधवार की देर शाम अचानक आई तेज आंधी-तूफान के कारण आम का पेड़ गिर गया। आम के पेड़ की चपेट में आने से पोता की मौत हो गई जबकि दादा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दादा और पोता को पेड़ की नीचे से उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद पोता को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम करवाए ही शव अपने साथ लेकर गांव चले गए। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल बना हुआ है। मृत बच्चा स्थानीय थाना क्षेत्र के उपेंद्र महतो का 6 वर्षीय पुत्र अंश कुमार उर्फ भोला बताया गया...