तेज आंधी-पानी के बीच घर में गिरा बिजली पोल
दुमका, मई 16 -- मसलिया, प्रतिनिधि।मसलिया प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार अपरान्ह चार बजे से हुई तेज बारिश एवं आंधी से एक तरफ जहां लोगों ने उमस भरी गर्मी से राहत की सास ली। वहीं प्रखंड क्षेत्र के रांगा गांव में एक बबूल के पेड़ आंधी के चपेट में आकर मुख्य सड़क गिर गया। बबूल के पेड़ बिजली की तार में गिर जाने से तार लगे पोल एक व्यक्ति के घर में गिर गया। गनीमत रहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार आंधी के कारण बिजली तार में बबूल पेड़ गिर जाने से बिजली पोल रांगा गांव के मनोज कुमार मंडल के घर में गिर गया। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश में घर पर गिरा विशाल पेड़, तीन लोग घायल इस घटना में मनोज मंडल के घर के ऊपर लगे एस्बेस्टर टूट कर बिखर गया, जिससे बारिश का पानी घर में घुसकर चावल सहित कई कीमती सामान बर्बाद हो गया। एस्बेस्टर के ऊपर पोल गिर जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.