तेज आंधी ने मचाई तबाही कई स्थानों पर वृक्ष गिरा बिजली पोल ट्रांसफार्मर गिरा, तारों पर टूटी डालियां, कई इलाकों में ठप रही
भागलपुर, जून 24 -- सुल्तानगंज, निज संवाददाता। प्रखंड में मंगलवार को एकाएक आए तेज आंधी-बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। अचानक बदले मौसम के कारण कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। तेज हवा के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां बिजली के तारों पर गिर गईं, वहीं मसदी पंचायत में पेड़ गिरने से बड़ा हादसा टल गया। ट्रांसफॉर्मर पर पेड़ गिरने से ट्रांसफॉर्मर गिर गया। पीपल पेड़ एनएच पर गिरने से लगभग आधे घंटा तक सड़क पर यातायात बाधित हो गया। पेड़ के टहनी को काटकर हटाया गया इसके बाद यातायात सामान्य हुआ। बिजली के तार पर पेड़ गिरने से बिजली बाधित हो गयी। शहरी क्षेत्र के जेई अरविंद कुमार ने बताया कि गनगनियां, मसदी, कृष्णगढ़, ब्लॉक के समीप कई स्थान पर पेड़ गिरने की घटना हुई है। बिजली बहाल करने को लेकर कर्मी लगे है।
घरों पर गिरा पेड़ तेज आंधी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.