तेज आंधी-तूफान से पेड़ और बिजली के पोल धराशायी, चपरासी मोहल्ले में गिरा पुराना टावर
गोड्डा, मई 27 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि गोड्डा जिला मुख्यालय समेत आसपास के इलाकों में बीती देर रात करीब तीन बजे आई तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचाई। मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। तेज हवाओं के कारण कई स्थानों पर पेड़, बिजली के पोल और टावर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। इस दौरान सबसे बड़ी घटना चपरासी मोहल्ला स्थित दुर्गा मंदिर के पास हुई, जहां एक पुराना बीएसएनएल टावर अचानक भरभराकर गिर गया। वर्ष 1990 से 2000 के बीच स्थापित यह टावर लंबे समय से जर्जर स्थिति में था। हालांकि, टावर के आसपास रिहायशी इलाका होने और वहां वाहन खड़े रहने के बावजूद, घटना रात के समय होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। रखरखाव के अभाव में टावर के चारों ओर झाड़ियाँ उग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.