कटिहार, अप्रैल 28 -- डंडखोरा,संवाद सूत्र रविवार की रात आंधी एवं बारिश से प्रखंड क्षेत्र में खलिहान में रखे तैयार मक्के की फसल के साथ-साथ पुरानी पीपल के वृक्ष व बांस के पेड़ गिरने से आवाजाही एवं विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। डंडखोरा द्वाशय प्रधानमंत्री सड़क के बालू टोला गांव के समीप विशाल पीपल के वृक्ष गिरने से गांव के लोगों का आवागमन बाधित हो गया तो वही द्वाशय ततमा टोला वार्ड संख्या 3 के मुख्य सड़क पर विशाल पीपल के वृक्ष गिरने से सड़क मार्ग पूरी तरह अविरुद्ध हो गया है तथा बिजली के तार पर गिरने से बिजली के खंभे एवं तार को भी काफी नुकसान पहुंचा है। विद्युत विभाग के द्वारा युद्ध स्तर पर पेड़ हटाने व बांस के पौधे को हटाने का काम किया जा रहा है ।लेकिन सोमवार के दोपहर तक विद्युत आपूर्ति द्वाशय, मगुरजान कंधरपैली, तिलास, कंधरपैली सहित दर्...