तेज आंधी-तूफान से चाचा नेहरू चिल्ड्रेन एकेडमी का एस्वेस्टस उड़ा
सिमडेगा, मई 19 -- बानो, प्रतिनिधि। सोमवार शाम आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने प्रखंड क्षेत्र के सोय सेमरटोली स्थित चाचा नेहरू चिल्ड्रेन एकेडमी स्कूल को भारी नुकसान पहुंचाया। तेज हवाओं के कारण स्कूल भवन के ऊपर लगा एस्बेस्टस, खिड़की, दरवाजे समेत कई सामान क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्कूल के प्रचार्य प्रमोद कुमार साहू ने बताया कि आंधी-तूफान और बारिश से स्कूल पूरी तरह प्रभावित हुआ है। जिससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना सोय मुखिया सोमवारी कैथवार एवं स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रशासन से जल्द सहायता उपलब्ध कराने तथा स्कूल भवन की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि बच्चों की पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रह सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.