सिमडेगा, मई 18 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखंड के सोय सेमरटोली गांव में सोमवार दोपहर बाद करीब चार बजे तेज आंधी-तूफान और बारिश ने भारी तबाही मचा दी। आंधी बारिश के कारण कलेश्वर साहू के घर पर विशाल आम का पेड़ गिर गया जिससे घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में घर के साथ-साथ कलेश्वर साहू के साउंड एंड टेंट हाउस के कई सामान भी टूटकर खराब हो गए। वहीं घर में रखे अन्य घरेलू सामानों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। बताया जा रहा है कि इस लाखों रुपये की संपत्ति क्षतिग्रस्त हुई है। घटना के बाद कलेश्वर साहू ने प्रखंड प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से पीड़ित परिवार को जल्द राहत उपलब्ध कराने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...