महाराजगंज, मई 4 -- महराजगंज। सोमवार दोपहर अचानक मौसम ने करवट बदल ली और तेज आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिला दी। करीब एक बजे आसमान में घने काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज हवाएं चलने लगीं। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर पेड़-पौधे, कटरैन क्षतिग्रस्त हो गए। आंधी के बाद शुरू हुई मूसलाधार बारिश जारी रही, जिससे सर्विस रोड सहित कई इलाकों में जलभराव हो गया और यातायात प्रभावित हुआ। वहीं लोगों ने भीषण गर्मी व उमस से राहत की सांस ली। तापमान में गिरावट के साथ मौसम सुहावना हो गया। यह भी पढ़ें- लोगों की मदद में जुटें अफसर, लखनऊ से अयोध्या तक मौसम की भीषण मार के बीच सीएम योगी का निर्देश बारिश के दौरान लोग सुरक्षित स्थानों पर शरण लेते दिखे, वहीं बच्चों व युवाओं ने बारिश का आनंद उठाया। यह भी पढ़ें- UP Weather ...