हजारीबाग, अप्रैल 30 -- हजारीबाग/पदमा हिटी गुरुवार दोपहर अचानक बदले मौसम ने हजारीबाग शहर समेत पदमा प्रखंड में लोगों को गर्मी से राहत तो दी, लेकिन तेज आंधी, गर्जना और बारिश ने कई इलाकों में नुकसान भी पहुंचाया। दोपहर बाद करीब ढाई बजे आसमान में काले बादल छा गए और कुछ ही देर में तेज हवा के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। बारिश और गर्जन का आलम ऐसा था कि दोपहर में ही शाम जैसा नजारा दिखने लगा। लोगों को बरसात के दिनों की याद आ गई। यह भी पढ़ें- मौसम का मिजाज बदला, आंधी और बारिश से भीषण गर्मी से राहतफसलों और मकानों को नुकसान पदमा प्रखंड के कई गांवों में तेज आंधी से फसलों और मकानों को नुकसान पहुंचा है। खासकर सब्जी और मकई की खेती करने वाले किसानों को भारी क्षति हुई है। खेतों में तैयार खड़ी मकई की फसल तेज हवा से जमीन पर गिर गई, जिससे किसान मायूस दिखे। व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.