तेज आंधी-तूफान और बारिश से जगन्नाथपुर में अफरा-तफरी
चाईबासा, मई 2 -- जगन्नाथपुर।जगन्नाथपुर क्षेत्र में शनिवार को अचानक आए तेज आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। देखते ही देखते आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। हवा की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क किनारे लगे छोटे दुकानदार अपनी दुकानें छोड़ सुरक्षित स्थानों की ओर भागने को मजबूर हो गए। वही बड़े दुकानदार अपनी अपनी दुकानों के शटर गिरकर दुकान और खुद को सुरक्षित किया।तेज तूफान के कारण कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर गिर गईं, वहीं जगन्नाथपुर बाजार में बने शेड के कुछ अल्बेस्टर भी उड़ गए। अचानक आए इस मौसम परिवर्तन से लोग घबरा गए और जहां-तहां शरण लेते नजर आए।आंधी और बारिश के चलते कुछ समय के लिए बाजारों में सन्नाटा पसर गया और आवागमन भी प्रभावित हुआ। हालांकि किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.