लातेहार, अप्रैल 30 -- लातेहार हिटी। जिले में गुरुवार की देर दोपहर अचानक आए तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। आंधी के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिर गए और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। समाहरणालय प्रवेश द्वार के सामने एक बड़ा पेड़ गिर जाने से कुछ समय के लिए आवागमन बाधित रहा। वहीं आरा-गुंडी मार्ग पर भी एक विशाल पेड़ गिर गया, जिससे सड़क पूरी तरह जाम हो गई। बाद में स्थानीय ग्रामीणों ने पेड़ काटकर रास्ता साफ किया, तब जाकर आवागमन सामान्य हो सका। इधर बरवाडीह क्षेत्र में भी दोपहर के समय अचानक तेज आंधी के साथ बारिश हुई। बारिश से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं तेज हवा के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, शादी समारोह प्रभा...