तेज आंधी तुफान के साथ चतरा में जमकर हुई बारिश
चतरा, जून 13 -- चतरा हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । शनिवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। दोपहर बाद तेज आंधी-तूफान के साथ लगभग एक घंटे तक झमाझम बारिश हुई। इस मूसलाधार बारिश ने जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी, वहीं नगर परिषद के जल निकासी के दावों की पोल भी खोलकर रख दी। एक घंटे की इस बारिश में पूरा शहर जलमग्न हो गया। सबसे बदतर स्थिति बस स्टैंड के समीप वाले मुख्य मार्ग की रही, जो पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गया। सड़क पर करीब एक से दो फीट तक पानी भर जाने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति यह थी कि लोग अपनी जान जोखिम में डालकर काफी संभल-संभल कर पानी में पार करते नजर आए। कई बाइक सवारों की गाड़ियां पानी के बीच में ही बंद हो गईं। आंधी-तूफान के कारण कई इलाकों में पेड़ की टहनियां गिरने से बिजली आपूर्ति भी बाधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.