हाजीपुर, मार्च 22 -- राजापाकर, संवाद सूत्र। शुक्रवार की शाम को शुरू हुई तेज हवा के झोंके के साथ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न भागों में हुई बूंदाबांदी शनिवार की दोपहर तक जारी रही जिससे ठंड बढ़ गई है। लोगों को ठंड का एहसास हुआ, लोगों ने पंखा बंद रखा। रवि फसल के लिए यह बूंदाबांदी एवं पछिया हवा काल बनकर आई है। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न भागों में गेहूं के फसल को नुकसान की आशंका है। कई खेतों में गेहूं की फसल हवा के कारण जमीन पर सो गई है जिससे किसानों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। तेलहन के फसल को भी नुकसान की आशंका है। किसान सीताराम सिंह, शत्रुघ्न सिंह, शुभनारायण सिंह, दीपक कुमार, रामनाथ सिंह, जगन्नाथ सिंह, राम नारायण सिंह, लालबाबू सिंह आदि ने बताया कि हल्की बारिश एवं तेज पछुआ के कारण गेहूं के फसलों को भारी नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.