महोबा, अप्रैल 4 -- महोबा,संवाददाता। मौसम का बदलता मिजाज लोगों के लिए परेशानियों का कारण बन रहा है। शनिवार को जिले भर में मौसम ने लोगों को जमकर छकाया। जगह-जगह तेज बारिश व आंधी से किसानों को नुक्शान हुआ। कई जगह बारिश के साथ आलोवृष्टि भी हुई बादलों में तेज गर्जना से लोग सहम गए। पिछले तीन दिनों से जिले का मौसम बदल रहा है शनिवार को भी मौसम बदला रहा। दोपहर को एकाएक बादल छा गए और तेज आंधी चलने लगी। आंधी से खेतों में कटी फसल उड़ गए जबकि कई जगह टिनसेड उड़ने से परेशानी हुई। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ गिरने से आवा गमन में बाधित हुआ जबकि बिजली भी गुल हो गई। अजनर क्षेत्र में तेज बारिश के साथ जगह-जगह पेड़ गिरने से 28 गांवों की बिजली ठप हो गई। लोगों को आवागमन में भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। चरखारी क्षेत्र के सूपा गांव में ओलावृष्टि हुई जिससे किसान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.