गाजीपुर, मई 4 -- गाजीपुर, संवाददाता। जिले में सोमवार को सुबह में बादल छाया रहा। दोपहर में तेज धूप हुई लेकिन साढ़े तीन बजे अचानक मौसम बदल गया। घने बादल के साथ ही तेज हवा चलने लगी, जिससे आम की फसल को ज्यादा नुकसान हुआ। इसके साथ ही हल्की बारिश भी हुई। गहमर में तेज हवा के चलने से दीवार गिर गई जिसमें दबकर अधेड़ की मौत हो गई। वहीं भांवरकोल में आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग झुलस गए। इनमें दो की हालत गंभीर है। बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत भी मिली। मौसम विभाग के अनुसार जिले में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर तक तेज धूप और उमस के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर थे, लेकिन अचानक बदले मौसम ने वातावरण को ठंडा कर दिया। तेज हवाओं के चलते कई जगह पेड़ों की डालियां टू...