कौशाम्बी, मई 29 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में गुरुवार दोपहर करीब 3:16 बजे मोबाइल धारकों के फोन पर आए एक्सट्रीमली सेवर अलर्ट मैसेज ने लोगों की चिंता बढ़ा दी। अलर्ट में अगले 24 घंटे के भीतर जिले के कई स्थानों पर 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बारिश के साथ ओलावृष्टि होने की चेतावनी दी गई। मोबाइल स्क्रीन पर जैसे ही यह संदेश दिखाई दिया लोग तरह-तरह की आशंकाओं को लेकर चिंतित हो गए हैं।शुक्रवार भोर में आए तेज तूफान से जिले में भारी तबाही हो चुकी है। पेड़, विद्युत पोल गिरने के साथ-साथ छप्पर, टीनशेड, कच्चे मकान भी जमीदोज हुए हैं। यह भी पढ़ें- पुनः आंधी-बारिश के अलर्ट से बढ़ी चिंता लोग इस तबाही के मंजर को ठीक से साफ भी नहीं कर सके हैं कि सवा तीन बजे के करीब पुन: एक्सट्रीमली सेवर अलर्ट मैसेज ने लोगों को भयभीत कर...