तेज आंधी के कारण मुख्य सड़क पर गिरा पेड़, आवागमन बाधित
पाकुड़, मई 23 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के कुछ जगहों में शनिवार को आए तेज तूफान और आंधी के कारण हाथीमारा गांव स्थित मुख्य सड़क पर एक विशाल इमली का पेड़ गिर गया, जिससे करीब एक घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार अचानक तेज हवा चलने के कारण सड़क किनारे लगा पुराना पेड़ जड़ से उखड़कर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद बाइक, ऑटो एवं छोटे-बड़े वाहनों का परिचालन रुक गया। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी रवि शर्मा के द्वारा जेसीबी मंगवा कर ग्रामीणों के सहयोग से पेड़ को काटकर हटाया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। शनिवार तीन बजे के आसपास अचानक इस आंधी तूफान में लगभग नौ किलोमीटर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.