गाजीपुर, अप्रैल 29 -- बारा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र में बुधवार शाम आए तेज आंधी-तूफान के कारण गंगा नदी पर बना पीपा पुल क्षतिग्रस्त हो गया। करीब पांच बजे अचानक आए तूफान और तेज हवाओं के साथ नदी के बढ़े बहाव ने पुल के कई पीपे बहा दिए, जिससे बारा और फिरोजपुर गंगा घाट के बीच आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। पुल टूट जाने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एनएच-124 सी और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जुड़े यात्रियों को अब वैकल्पिक मार्गों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे समय और दूरी दोनों बढ़ गए हैं। शाम के बाद से ही दोनों घाटों के बीच संपर्क पूरी तरह बंद है। मेठ अवधेश कुमार ने बताया कि तेज आंधी के कारण पुल क्षतिग्रस्त हुआ है और मौसम सामान्य होते ही मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर शुरू किया जाएगा। वहीं स्थानीय लोग शाहिद खान पहलवान, ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.