संभल, अप्रैल 19 -- संभल डिवीजन में शुक्रवार रात आई तेज आंधी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। अचानक बदले मौसम ने जहां लोगों को घरों में कैद कर दिया, वहीं बिजली विभाग के लिए यह आंधी बड़ी मुसीबत बनकर सामने आई। तेज हवाओं का असर इतना जबरदस्त रहा कि संभल डिवीजन में करीब 45 से 50 बिजली के पोल टूट गए, जिससे ग्रामीण इलाकों की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। शुक्रवार की रात चली तेज आंधी का सबसे ज्यादा असर सैंडा, चिमयावली, असमोली, सिरसी और हातिम सराय सहित कई बिजलीघरों पर पड़ा। इन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिसके चलते ग्रामीण इलाकों में रातभर अंधेरा पसरा रहा। यह भी पढ़ें- आंधी से बिजली गुल, दर्जनभर गांव अंधेरे में डूबे हालात ऐसे बन गए कि कई गांवों में लगभग 20 घंटे तक बिजली नहीं आई। बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.