तेज आंधी की चपेट में आकर महिला छत से गिरी, मौत
कानपुर, जून 8 -- पुखरायां, संवाददाता । भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सिखमापुर गांव में तेज आंधी से एक महिला छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी आए, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।भोगनीपुर क्षेत्र में सुबह अचानक तेज आंधी के साथ हुई तेज बरसात में सिखमापुर गांव निवासी माधुरी पत्नी सुधीर छत पर रखी चारपाई को उठाने गई थी। छत में कोई बाउंड्री न होने के कारण हवा के झोके से वह छत से नीचे गिरकर घायल हो गई। घायल अवस्था में परिजन उसे सीएचसी लेकर आए। जहां ड्यूटी पर मौजूद डाक्टर आरती ने महिला को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की सूचना उसके पुत्र शिवम व पुत्री शिवानी को हुई तो घर पर कोहराम मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.