समस्तीपुर, जून 21 -- मोहिउद्दीननगर। क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात तेज आंधी के साथ हुई भारी बारिश ने व्यापक तबाही मचाई है। आंधी-तूफान के कारण करीमनगर, कुरसाहा, मोहिउद्दीननगर दक्षिण, उत्तर, दुबहा सहित विभिन्न गांवों में सैकड़ों गरीबों के घर उजड़ गए हैं। आशियाना छिन जाने के कारण पीड़ित परिवार इस तपती और बदलती मौसम में खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। शुक्रवार की शाम अचानक आई इस आपदा के बाद प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर कवायद शुरू कर दी गई है। उजड़े हुए मकानों और नुकसान के आकलन के लिए संबंधित पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव और हल्का कर्मचारी शनिवार की सुबह से ही क्षेत्र में डटे हुए हैं।​

क्षेत्र के मुखिया की टिप्पणी मोहिउद्दीननगर दक्षिण पंचायत के मुखिया सुरेंद्र राय ने बताया कि इस पंचायत में 100 से अधिक लो...