बेगुसराय, अप्रैल 30 -- खोदावन्दपुर, निज प्रतिनिधि। बुधवार की शाम इस क्षेत्र में आयी असमय तेज आंधी और वर्षा से काफी क्षति हुई। आंधी के कारण नुरूल्लाहपुर, सागी, चलकी सहित अनेक गांव में कई झोपड़ियां उड़ गई। वहीं पेड़ भी धराशाई हुए। बेगूसराय-रोसड़ा एसएच-55 सहित ग्रामीण सड़कों के किनारे लगे वृक्ष के डाल तेज हवा के कारण टूटकर धराशाई हो गए। वहीं कई गांव में शादी के लिए लगाया गया पंडाल धराशाई हो गया। आंधी-तूफान के कारण बुधवार की शाम गुल हुई बिजली लगभग 18 घंटे बाद गुरुवार को दोपहर के बाद लौटी। वहीं आम तथा लीची के फल के झड़ाव के कारण किसानों को काफी नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- आंधी-पानी ने पहुंचाया आम के फलों को नुकसान यह भी पढ़ें- आंधी के साथ वर्षा, उखड़ गए पेड़,उड़ गए सोलर पैनल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.