तेज आंधी और मूसलाधार बारिश के बाद खिली धूप, खेती पर दिखेगा मिला-जुला असर
बांका, मई 14 -- बांका, नगर प्रतिनिधि -: मंगलवार देर शाम जिले में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। बारिश के बाद बुधवार को पूरे दिन आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली रही।मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं करीब 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलती रही। साथ ही दिनभर आद्रता का स्तर 68 प्रतिशत तक पहुंचने से लोगों को उमस का भी एहसास हुआ। मंगलवार की बारिश ने भीषण गर्मी से लोगों को काफ़ी राहत दी। कई दिनों से पड़ रही तपिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। हालांकि तेज आंधी के कारण कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूट गईं और बिजली आपूर्ति भी कुछ समय के लिए प्रभावित रही। जबकि बुधवार को मौसम साफ होने के बाद लोग अपने-अपने कामकाज में जुट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.