तेज आंधी और बूंदाबांदी से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत
चंदौली, मई 30 -- शहाबगंज। क्षेत्र में शुक्रवार की भोर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज आंधी, गरज-चमक और हल्की बूंदाबांदी से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप और गर्म हवा के कारण लोग परेशान थे, लेकिन शुक्रवार तड़के बदले मौसम ने वातावरण को सुहावना बना दिया। भोर करीब चार बजे आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। कुछ ही देर बाद गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई। तेज हवा के कारण पेड़ों की शाखाएं हिलने लगीं और कई जगह धूल उड़ती दिखाई दी। हालांकि बारिश ज्यादा देर तक नहीं हुई , लेकिन हल्की फुहारों ने मौसम को काफी ठंडा कर दिया। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से बदला हजारीबाग का मौसम, भीषण गर्मी से मिली राहत सुबह के समय तापमान में गिरावट महसूस की गई। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।मौसम में आए बदलाव क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.